E-Commerce Festive Sale Strategy: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इसे देखते हुए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बंपर छूट वाली सेल शुरू हो चुकी हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया, टीवी चैनल, मेट्रो स्टेशन आदि हर पब्लिक प्लेस पर सेल से जुड़े विज्ञापन भी आपको देखने को मिल रहे हैं। हर ऑफर का जमकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। ऐसे में मन में एक सवाल का आना लाजमी है कि जिस सामान को हम इतने दिनों से जिस कीमत पर देख रहे हैं वो अचानक इतना कम कैसे हो जाता है? अगर कम हो भी रहा है तो कंपनियां इससे मुनाफा कैसे कमाती हैं? आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आखिर किन स्ट्रेटेजी से ये कंपनियां कम पैसे में सामान बेचकर भी खूब सारा मुनाफा कमाती हैं।