आज के समय में आधार कार्ड लगभग हर किसी के पास है, क्योंकि इसकी जरूरत भी काफी ज्यादा पड़ती है। मतलब लगभग हर एक काम के लिए हमें आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, आधार कार्ड से हमें अपना मोबाइल नंबर लिंक कराना बेहद जरूरी है क्योंकि इसके बिना हमारे कई काम अटक सकते हैं। यही नहीं अगर आधार के जरिए कोई फ्रॉड होता है, तो भी हमें मैसेज के जरिए अलर्ट मिल जाता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि जिन लोगों ने अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक करा रखा है, उनके नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी नहीं आ पाता है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि इस समस्या का समाधान निकाला जाए। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो चलिए हम आपको इसका उपाय बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...