फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro: रात के समय क्यों नहीं किया जाता है मेट्रो ट्रेन का संचालन? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Thu, 29 Jan 2026 06:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रात के समय मेट्रो ट्रेनों का संचालन क्यों नहीं किया जाता है? क्या आप इस बारे में जानते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
आज के समय मेट्रो ट्रेनें दिल्ली जैसे शहरों की लाइफलाइन बन चुकी हैं। रोजाना लाखों लोग इसमें सफर करते हैं। ऑफिस जाने से लेकर कॉलेज और बाजार तक, मेट्रो तेज, सस्ती और सुरक्षित यात्रा का साधन मानी जाती है। इसमें सफर करने पर समय की भी काफी बचत होती है। वहीं अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि रात के समय मेट्रो ट्रेन का संचालन क्यों नहीं किया जाता है? रात के समय मेट्रो सेवाओं को क्यों बंद कर दिया जाता है? रात के समय मेट्रो ट्रेनों का संचालन न किए जाने के पीछे कई कारण हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
मेट्रो का सुरक्षित ढंग से संचालन किया जा सके, इसे ध्यान में रखते हुए रात के समय मेट्रो का मेंटेनेंस और मरम्मत का कार्य होता है। इस दौरान ट्रेक की जांच, ओवरहेड बिजली लाइनों का निरीक्षण, सिग्नलिंग सिस्टम और कई दूसरी चीजों की जांच की जाती है। 

वैष्णो देवी जाने का सुनहरा मौका! IRCTC के इस टूर पैकेज में रहने खाने सबकी होगी व्यवस्था, सिर्फ इतना है किराया
विज्ञापन

3 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
दिनभर ट्रेनों का संचालन किए जाने के बाद इन्हें रात के समय डिपो में ले जाया जाता है। इस दौरान उनकी अच्छी तरह से साफ सफाई की जाती है। इसके अलावा मैकेनिकल जांच भी की जाती है, ताकि अगले दिन दोबारा वह यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए तैयार रहे। 

Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए तो घबराएं नहीं, जान लें ये नियम, TTE नहीं कर पाएगा मनमानी

4 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
रात के समय मेट्रो ट्रेन को न चलाए जाने के पीछे की एक बड़ी वजह परिचालन लागत भी है। रात के वक्त यात्रियों की संख्या काफी कम होती है। इस कारण अगर रात के समय मेट्रो को चलाया जाए तो इसका बुरा असर कमाई पर पड़ सकता है।

बेटी की शादी की चिंता खत्म, मात्र 12,500 के निवेश से जुटा सकते हैं 70 लाख का फंड, जानें क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
हालांकि कुछ खास मौकों पर जैसे त्योहार, चुनाव या बड़े आयोजनों के दौरान, मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाया जाता है। भविष्य में स्मार्ट टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन के बढ़ते उपयोग से संभव है कि 24 घंटे मेट्रो सेवा शुरू हो, लेकिन फिलहाल रात का समय रखरखाव और सुरक्षा के लिए जरूरी माना जाता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ट्रेन को रात में नहीं चलाया जाता है।

Housewife से बिजनेस वुमन बनने का मौका, घर पर शुरू करें ये काम, बंपर हो सकती है कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें