भारत में करोड़ों लोग अपने बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखते हैं। बैंक में पैसा जमा करके रखना निवेश और सुरक्षा दोनों के लिहाज से अच्छा माना जाता है। वहीं कई बार बैकों के दिवालिया होने की खबर भी सामने निकलकर आती रहती है। ऐसी स्थिति में जमाकर्ताओं की चिंता काफी बढ़ जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर बैंक दिवालिया हो जाए तो जमाकर्ता के पैसों का क्या होगा? इसी चिंता को दूर करने के लिए भारत सरकार ने डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के तहत जमा राशि पर बीमा सुरक्षा प्रदान करती है।