Gold Jewellers use Pink Paper: जहां एक तरफ महिलाओं को ज्वेलरी खरीदने का शौक होता है, तो वहीं पुरुष भी अपने लिए अंगूठी, चेन या कड़ा आदि बनवा लेते हैं। लोग सोने-चांदी से बने आभूषणों को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके दो फायदे आमतौर पर होते हैं। पहला ये कि इनके डिजाइन बड़े खूबसूरत होते हैं और दूसरा कि सोने-चांदी की ज्वेलरी को लोग निवेश के तौर पर भी देखते हैं, क्योंकि जरूरत पड़ने पर अगर मार्केट में इनको बेचा जाए तो आपको अच्छी रकम मिल सकती है।
बस आप जब भी सोना खरीदें तो हमेशा उसका बिल जरूर लें, क्योंकि अगर आप सोने का बिल नहीं लेते हैं तो आपको आगे सोना बेचते समय दिक्कत हो सकती है। इसलिए बिल लेना जरूरी होता है। वहीं, इन सबके बीच अगर आपने सुनार की दुकान पर सोने-चांदी के आभूषण लिए हैं, तो आपने एक चीज देखी होगी कि सुनार आपको सोने-चांदी के आभूषण गुलबी रंग के कागज में लपेटकर देते हैं। पर क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों है? क्या इसके पीछे कोई वजह है या कुछ और? तो चलिए जानते हैं सुनार गुलाबी रंग के कागज में सोने को लपेटकर ही क्यों देते हैं। आगे आप इसकी वजह जान सकते हैं...