फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: एरोप्लेन की तरह अब ट्रेन में भी तय लिमिट तक ले जा सकेंगे लगेज, मशीन से होगी चेकिंग

Tue, 19 Aug 2025 08:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयरपोर्ट पर जिस तरह से लगेज नियमों का पालन होता है ठीक उसी तरह रेलवे भी लगेज नियमों को लागू करेगा। भारतीय रेलवे ने पहले ही लगेज नियम बना रखा था। हालांकि, अभी तक इसको लागू नहीं किया जा सका था। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Luggage Rule - फोटो : Amar Ujala
Indian Railways Luggage Rule: भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों लोग यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है, जो देश के लगभग हर स्थान को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करता है। वहीं ट्रेन में यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार प्रयासरत रहता है। इसको लेकर वह समय समय पर नए नियमों को लागू करता रहता है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे एयरपोर्ट की तरह ही रेलवे स्टेशन पर एक नया नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस नियम के अंतर्गत आप ट्रेन में एक तय वजन तक ही सामान को लेकर सफर कर सकेंगे। एयरपोर्ट पर जिस तरह से लगेज नियमों का पालन होता है ठीक उसी तरह रेलवे भी लगेज नियमों को लागू करेगा। भारतीय रेलवे ने पहले ही लगेज नियम बना रखा था। हालांकि, अभी तक इसको लागू नहीं किया जा सका था। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Luggage Rule - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के लगेज नियमों के अंतर्गत अगर आप एसी फर्स्ट क्लास में सफर रहे हैं तो अपने साथ 70 किलोग्राम तक के वजन ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। वहीं एसी सेकेंड क्लास में यह लिमिट 50 किलोग्राम है। अगर आप थर्ड एसी या स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं तो आप अपने साथ 40 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई यात्री जनरल क्लास में सफर कर रहा है तो वह अपने साथ 35 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Luggage Rule - फोटो : AdobeStock
इस नियम का सुचारू ढंग से पालन हो रहा है या नहीं इसको देखते हुए स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक लगेज मशीने लगाई जाएंगी। इस मशीन के जरिए रेलवे स्टेशन पर एंट्री के समय यात्रियों के लगेज का वजन और उसका आकार चेक किया जाएगा। 

4 of 5
Indian Railways Luggage Rule - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे ने इन नियमों को लखनऊ और प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्थानों पर शुरू करने का निर्णय लिया है। इस नियम को लागू करने के लिए जिन स्टेशनों को सूची में शामिल किया गया है उनके नाम - प्रयागराज, मिर्जापुर, कानपुर और अलीगढ़ जंक्शन, लखनऊ चारबाग, बनारस, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, टूंडला, अलीगढ़, गोविंद पुरी और इटावा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Luggage Rule - फोटो : AdobeStock
अगर आप तय लिमिट से ज्यादा सामान ले जाते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा चार्ज या जुर्माना देना पड़ेगा। नियम के अंतर्गत यात्री अपनी कैटेगरी के अनुसार 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जा सकते हैं। वहीं अगर आपके पास इससे ज्यादा वजन का सामान है तो इस स्थिति में आपको लगेज बुक कराना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें