फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर चल रहा है लेकिन ठंडक गायब! पानी भरने से पहले ये चीज जरूर चेक करें

Wed, 16 Sep 2026 11:08 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Air Cooler Not Cooling: कूलर में पानी भरा होने के बावजूद अगर हवा पहले जैसी ठंडी नहीं आ रही है तो सिर्फ गर्मी को जिम्मेदार न मानें। कूलर के पैड गंदे होना, हवा का सही वेंटिलेशन न मिलना और पानी का ठीक से सर्कुलेशन न होना भी इसकी वजह हो सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
कूलर में पानी तो पूरा है, फिर भी हवा ठंडी नहीं? - फोटो : AI

कूलर की ठंडक में उसके कूलिंग पैड का बड़ा रोल होता है। इन पैड पर धूल और गंदगी जमने से हवा का फ्लो कम हो सकता है और पानी भी पैड पर सही तरह नहीं फैलता। ऐसे में कूलर चलने के बावजूद हवा उतनी ठंडी महसूस नहीं होती। इसलिए समय-समय पर पैड की सफाई करना जरूरी है। अगर पैड बहुत पुराने या खराब हो गए हैं तो उन्हें बदलना भी पड़ सकता है।  तो आइए विस्तार से जानते हैं।

 

विज्ञापन

2 of 5
कूलर में पानी तो पूरा है, फिर भी हवा ठंडी नहीं? - फोटो : एआई जनरेटेड
पानी भरा है, लेकिन पैड तक पहुंच रहा है या नहीं?
सिर्फ टैंक में पानी होना काफी नहीं है। कूलर का पंप पानी को पैड तक पहुंचाता है। अगर पंप में गंदगी फंस गई है या पानी का सर्कुलेशन ठीक नहीं है तो पैड सूखे रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में पंखा तो हवा देगा, लेकिन कूलिंग कम मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
कूलर में पानी तो पूरा है, फिर भी हवा ठंडी नहीं? - फोटो : एआई जनरेटेड
कमरे में हवा आने-जाने की जगह है?
कूलर खुली या हवादार जगह में ज्यादा अच्छी तरह काम करता है। कमरे को पूरी तरह बंद करके कूलर चलाने पर उमस बढ़ सकती है और ठंडक कम महसूस हो सकती है। इसलिए खिड़की या दरवाजे की तरफ थोड़ी जगह खुली रखना बेहतर रहता है, ताकि गर्म हवा बाहर जा सके और कूलर की हवा का असर महसूस हो।

4 of 5
कूलर में पानी तो पूरा है, फिर भी हवा ठंडी नहीं? - फोटो : AI

पानी बहुत गर्म तो नहीं?
कूलर के टैंक में रखा पानी अगर लगातार धूप या बहुत गर्म जगह की वजह से गर्म हो गया है तो कूलिंग का असर कम महसूस हो सकता है। कूलर को सीधे धूप वाली जगह से हटाकर छायादार और हवादार जगह पर रखना मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कूलर में पानी तो पूरा है, फिर भी हवा ठंडी नहीं? - फोटो : फ्लिपकार्ट

कूलर की सफाई को नजरअंदाज न करें
अगर कूलर लंबे समय से साफ नहीं हुआ है तो टैंक, पंप, पैड और पंखे पर धूल-मिट्टी जमा हो सकती है। इससे हवा का फ्लो और कूलिंग दोनों प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए सिर्फ पानी भरने के बजाय कूलर की समय-समय पर पूरी सफाई भी करते रहें।

ध्यान दें: 100 रुपये के पेट्रोल में स्कूटी कितने किलोमीटर चल सकती है? यहां समझें


एसी चलाते हैं लेकिन फिल्टर नहीं करते साफ? बढ़ सकता है बिजली का खर्च

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें