फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: नए जूते के डिब्बे में क्यों आता है ये छोटा सा पैकेट? फेंकने से पहले जरूर जान लें इसका काम

Mon, 28 Sep 2026 01:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए जूतों के डिब्बे में रखा छोटा पैकेट आमतौर पर सिलिका जेल का होता है। यह नमी को सोखने में मदद करता है, जिससे जूतों और उनकी पैकिंग को नमी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। पर कई लोग इस बारे में नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जूते के डिब्बे में सिलिका जेल का पैकेट क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala AI
जब भी हम नए जूते खरीदते हैं, तो डिब्बा खोलते समय अंदर एक छोटा-सा पैकेट जरूर दिखाई देता है। अक्सर लोग इसे बेकार समझकर तुरंत कूड़ेदान में फेंक देते हैं। यही नहीं, जूतों को अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, बोतल आदि के डिब्बों में भी कंपनी ये छोटा सा पैकेट रखकर देती है।

पर क्या आप जानते हैं कि इसका काम क्या होता है और ये पैकेट आखिर होता क्या है? शायद नहीं, लेकिन आपको बताते चलें कि इस छोटे पैकेट का एक खास काम होता है जिसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस छोटे से पैकेट के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
जूते के डिब्बे में सिलिका जेल का पैकेट क्या होता है? - फोटो : AI Generated
नए जूते के डिब्बे में आने वाला ये छोटू पैकेट क्या होता है?
  • दरअसल, यह पैकेट आमतौर पर सिलिका का होता है।
  • सिलिका जेल एक नमी सोखने वाला पदार्थ है
  • इसे जूतों के साथ पैक करने का मुख्य उद्देश्य डिब्बे के अंदर मौजूद नमी को नियंत्रित करना होता है
विज्ञापन

3 of 5
जूते के डिब्बे में सिलिका जेल का पैकेट क्या होता है? - फोटो : AI Generated
  • जूते लंबे समय तक पैक होकर स्टोर या ट्रांसपोर्ट किए जाते हैं
  • इस दौरान नमी जमा होने की संभावना रहती है
  • नमी की वजह से कुछ जूतों की सामग्री प्रभावित हो सकती है
  • खासकर चमड़े या दूसरी चीजों में  फफूंद लग सकती है या दुर्गंध जैसी समस्या हो सकती है
  • ऐसे में सिलिका जेल आसपास की हवा से नमी को सोखने में मदद करता है जिससे प्रोडक्ट को ठीक रखने में मदद मिलती है

4 of 5
जूते के डिब्बे में सिलिका जेल का पैकेट क्या होता है? - फोटो : AI Generated
किन-किन चीजों में आता है सिलिका जेल?
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैग, कपड़े और दूसरे उत्पादों की पैकिंग में सिलिका जेल का छोटा सा पैकेट होता है
  • हालांकि, ध्यान रहे कि इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूते के डिब्बे में सिलिका जेल का पैकेट क्या होता है? - फोटो : AI Generated
क्या सिलिका जेल के पैकेट को फेंकना चाहिए या नहीं?
  • अगर पैकेट जूते के डिब्बे में दिया गया है तो उसे डिब्बे में ही रहने देना उपयोगी हो सकता है
  • खासकर अगर जूतों को लंबे समय तक स्टोर करना हो
  • वहीं, अगर आप इसे फेंक रहे हैं तो इसे सीधे डस्टबिन में फेंके और पैकेटो को फाड़ने की कोशिश करने से बचना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें