फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: जानिए क्यों हैं ई-पैन कार्ड ज्यादा सुरक्षित, घर बैठे पाने का ये रहा सरल तरीका

Fri, 08 Apr 2022 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : amar ujala
मौजूदा समय में हर एक व्यक्ति के पास कई दस्तावेज मौजूद होते हैं। जिस तरह से आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है, ठीक उसी तरह पैन कार्ड का भी पास में होना जरूरी है। पैन कार्ड न होने पर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो, 50 हजार रुपये से ज्यादा वित्तीय लेन देन करना हो, आयकर रिटर्न फाइल करना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, लोन लेना हो, किसी चीज को फाइनेंस करवाना हो आदि। इन सभी कामों के लिए पैन कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। आप एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करके अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। लेकिन क्या आप ई-पैन कार्ड के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है इसके क्या फायदे हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको ई-पैन कार्ड को डाउनलोड करने के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : amar ujala
इसलिए है सुरक्षित
  • दरअसल, हार्ड कॉपी पैन कार्ड के खोने का सबसे बड़ा डर रहता है। ऐसे में कई काम अटक जाते हैं। वहीं, पर्स में रखने के कारण पर्स चोरी होने के कारण पैन कार्ड भी चोरी हो जाता है आदि। जबकि ई-पैन कार्ड के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती है, क्योंकि ये एक सॉफ्ट कॉपी होती है। जो आपके मोबाइल या लैपटॉप में रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : istock
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ई-पैन कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आप ई-पैन कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले एएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.incometax.gov.in/iec/foportal जाना है।

4 of 6
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें से आपको 'न्यू ई-पैन' वाले विकल्प को चुनना है। इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज कर देना है।
विज्ञापन

5 of 6
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अगर आपको अपना पैन कार्ड नंबर याद नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर भी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद यहां दी गई नियम और शर्तों को स्वीकार भी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज कर देना है। अब सामने दिए विवरण को पढ़ लें और फिर 'कंफर्म' पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपकी ईमेल आईडी पर आपका ई-पैन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में आ जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें