Home loan insurance kyo lena chahiye: घर खरीदना हम में से अधिकतर लोगों का सपना होता है। इस कारण घर खरीदने के लिए हम लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, कई बार जब व्यक्ति के पास पैसे पूरे नहीं होते हैं तो वह होम लोन का सहारा लेता है। हालांकि, होम लोन लेने के बाद अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि उनकी जिम्मेदरी खत्म हो गई है बस अब समय समय पर ईएमआई का भुगतान करना है। यह सबसे बड़ी गलती है। होम लोन लेने के बाद अगर आप एक जरूरी काम समय रहते नहीं करते हैं, तो आगे चलकर एक बड़ी आर्थिक दिक्कत आपको परेशान कर सकती है। आपको होम लोन लेने के बाद उसका इंश्योरेंस जरूर लेना चाहिए।