Instagram Growth Tips: आज के डिजिटल दौर में कई लोग इंस्टाग्राम पर बेहतरीन कंटेंट बनाकर अच्छे खासे पैसे कमा रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो अच्छा कंटेंट बनाने के बाद भी इस प्लेटफॉर्म पर ग्रोथ नहीं कर पा रहे हैं। अब सवाल यह है कि जब कंटेंट अच्छा है, मेहनत पूरी है फिर भी फॉलोअर्स क्यों नहीं बढ़ रहे? इसके पीछे की एक बड़ी वजह एल्गोरिदम की गलत समझ, कंटेंट को प्लेटफॉर्म के अनुकूल न बनाना और ऑडियंस बिहेवियर को नजरअंदाज करना हो सकती है।
आपको इस बारे में जानना जरूरी है कि इंस्टाग्राम अब सिर्फ फोटो शेयरिंग एप नहीं रहा, बल्कि यह एक फुल-फ्लेज्ड बिजनेस प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां ग्रोथ पाने के लिए एक क्रिएटर को ट्रेंड्स, डाटा और स्ट्रैटेजी तीनों पर बराबर ध्यान देना जरूरी है। वे लोग जो आज भी पुराने तरीके से पोस्ट डालकर अच्छे रिजल्ट की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर सही ग्रोथ नहीं मिलती है। सही समझ और तरीके से आप अपने इंस्टा अकाउंट को कुछ महीनों में रॉकेट की तरह ग्रो कर सकते हैं और अपने लिए लाखों की कमाई का रास्ता खोल सकते हैं।