त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इसे देखते हुए कई बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने बंपर सेल निकालने की पूरी तैयारी कर ली है। इसको लेकर समाचार पत्रों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और टीवी एड्स में जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इन सेल में आपने एक बात जरूर गौर की होगी कि फ्लैगशिप फोन से लेकर कई दूसरे स्मार्टफोन सामान्य से कम कीमत पर बेचे जाते हैं। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर सामान्य से भी कम कीमत पर जब ये कंपनियां स्मार्टफोन को बेचती हैं, तो इनको घाटा नहीं होता? आखिर इसके पीछे क्या वजह है? आज हम इस खबर के माध्यम से आपको इसके पर्दे के पीछे छिपी उस मार्केटिंग स्ट्रेटजी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से ये कंपनियां ग्राहक डिसीजन को अपने मुताबिक प्रभावित करके कैसे खूब सारा मुनाफा कमाती हैं।