फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में रसोई साफ करके सोते हैं, फिर भी सुबह बदबू क्यों आती है? ये जगह जरूर देखें

Fri, 11 Sep 2026 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

रात को रसोई चमकाकर सोने के बाद भी सुबह अजीब सी बदबू आती है तो सिर्फ कूड़ेदान को जिम्मेदार न समझें। सिंक की नाली, गीला कपड़ा और कूड़ेदान के नीचे छिपी गंदगी भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
रसोई साफ करने के बाद भी सुबह आती है गंदी गंध? - फोटो : AI

रात में खाना बनाने के बाद ज्यादातर लोग रसोई की सफाई करके ही सोते हैं। चूल्हा साफ, फर्श साफ और बर्तन भी अपनी जगह रख दिए जाते हैं। इसके बावजूद सुबह रसोई में कदम रखते ही कई बार अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसे में लगता है कि आखिर रात में साफ करने के बाद भी गंध कहां से आ रही है। दरअसल, रसोई में कुछ ऐसी जगहें होती हैं, जिन्हें रोज की सफाई में अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। किचन साफ करते हुए सामने के कूड़े कचरे तो आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन पीछे की छिपी गंदगी तक नजर नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में जरूरी है कि सामने पड़े कचरे के साथ साथ छुपे हुए कचरे को भी खोज निकालना और उसे साफ करना। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
रसोई साफ करने के बाद भी सुबह आती है गंदी गंध? - फोटो : Adobe

सिंक की नाली जरूर देखें
सबसे पहले सिंक की नाली को जरूर देखें। बर्तन धोते समय खाने के छोटे-छोटे टुकड़े और चिकनाई नाली के अंदर चली जाती है। इनमें से कुछ हिस्सा पाइप में चिपक सकता है और समय के साथ बदबू की वजह बन सकता है। रातभर रसोई बंद रहने पर सुबह यह गंध ज्यादा महसूस हो सकती है। इसलिए सिंक की सफाई करते समय उसके आसपास ही नहीं, नाली के मुंह को भी अच्छी तरह साफ करें।

विज्ञापन

3 of 5
रसोई साफ करने के बाद भी सुबह आती है गंदी गंध? - फोटो : Adobe stock

गीले कपड़े से भी आती है बदबू
दूसरी जगह है गीला कपड़ा। रसोई में बर्तन या चूल्हा पोंछने के बाद कपड़े को गीला ही छोड़ दिया जाए तो उसमें बदबू आने लग सकती है। खासकर अगर कपड़े में तेल, खाने के दाग या दूसरी गंदगी लगी हो। रातभर नमी में पड़ा कपड़ा सुबह पूरी रसोई में गंध फैला सकता है। इस्तेमाल के बाद इसे अच्छी तरह धोकर सूखने के लिए रखें।

4 of 5
रसोई साफ करने के बाद भी सुबह आती है गंदी गंध? - फोटो : freepik.com

कूड़ेदान को भी करें साफ
कूड़ेदान को भी सिर्फ कचरा निकालने के बाद साफ समझ लेना ठीक नहीं है। कभी-कभी कचरे से निकला तरल नीचे या किनारों पर लग जाता है। अगर उसे साफ न किया जाए तो वहीं से बदबू आती रह सकती है। कूड़ेदान को समय-समय पर धोकर पूरी तरह सुखाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रसोई साफ करने के बाद भी सुबह आती है गंदी गंध? - फोटो : freepik.com
कोने की भी करें जांच
इसके अलावा सिंक के नीचे रखी चीजें और फ्रिज के नीचे या पीछे जमा गंदगी भी देख लें। वहां गिरे खाने के छोटे टुकड़े या नमी लंबे समय तक छिपी रह सकती है। अगर सुबह रसोई में बदबू आती है तो सिर्फ फर्श पोंछने के बजाय इन छिपी जगहों को भी जांचें। कई बार बदबू का असली कारण आंखों के सामने नहीं, बल्कि रसोई के किसी कोने में छिपा होता है।



मोबाइल की बैटरी अचानक तेजी से खत्म होने लगी? ये रोज की सेटिंग हो सकती है जिम्मेदार

फोन गर्म होने पर तुरंत ठंडा करने के लिए ये काम न करें, बढ़ सकती है परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें