नमक को सूखा रखने का तरीका जानते हैं?
- फोटो : Adobe stock
हवा की नमी सोख लेता है नमक
नमक पानी में आसानी से घुलता है और इसकी कुछ किस्में हवा से नमी भी खींच सकती हैं। खासकर जब मौसम में नमी ज्यादा हो, तब नमक के दानों की सतह पर थोड़ी नमी जमा हो सकती है। यही नमी धीरे-धीरे दानों को आपस में चिपकाने लगती है और नमक ढेलेदार हो जाता है। बारिश या उमस वाले मौसम में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिल सकती है। ऐसे समय पर डिब्बा ठीक से बंद होने के बावजूद नमक में नमी आ सकती है, खासकर अगर उसे बार-बार खोला जाता हो।