रात की बची रोटी सुबह हो जाती है कड़क?
- फोटो : Adobe Stock
ठंडी होने के साथ बदल जाता है रोटी का स्टार्च
रोटी के कड़ा होने की एक बड़ी वजह उसमें मौजूद स्टार्च है। रोटी पकते समय आटे में मौजूद स्टार्च पानी सोख लेता है, जिससे रोटी नरम रहती है। लेकिन जैसे-जैसे रोटी ठंडी होती है, स्टार्च की बनावट धीरे-धीरे बदलने लगती है। इसी वजह से रोटी सख्त और कम मुलायम महसूस होने लगती है।