फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के डिब्बे से नहीं जा रही खाने की बदबू? साबुन से ज्यादा ये तरीका आएगा काम

Tue, 15 Sep 2026 05:15 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Food Smell Stay in Plastic: प्लास्टिक के डिब्बों में तेल और मसालेदार खाने की गंध आसानी से रह जाती है। सिर्फ साबुन से धोने पर भी बदबू न जाए तो बेकिंग सोडा या सिरके जैसे आसान तरीकों से डिब्बे को साफ किया जा सकता है। साथ ही, धोने के बाद डिब्बे को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है।

विज्ञापन
1 of 5
चार और मसालों की गंध ने डिब्बे का पीछा नहीं छोड़ा? - फोटो : AI

प्लास्टिक के डिब्बे में प्याज, अचार, मसालेदार खाना या करी रखने के बाद उसकी गंध कई बार धोने के बाद भी नहीं जाती। इसकी वजह प्लास्टिक की सतह पर खाने के तेल और गंध वाले पदार्थों का टिक जाना हो सकता है। कुछ आसान घरेलू तरीकों से डिब्बे की बदबू काफी हद तक कम की जा सकती है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
चार और मसालों की गंध ने डिब्बे का पीछा नहीं छोड़ा? - फोटो : Adobe Stock

प्लास्टिक के डिब्बे में गंध क्यों बस जाती है?
प्लास्टिक के डिब्बे में खाना रखने के बाद उसकी खुशबू या बदबू लंबे समय तक रहना आम बात है। खासकर जब डिब्बे में तेल वाला खाना, अचार, प्याज, लहसुन या तेज मसालों वाली सब्जी रखी गई हो। ऐसे खाने में मौजूद तेल और गंध वाले पदार्थ डिब्बे की सतह पर चिपक सकते हैं। यही वजह है कि डिब्बे को सामान्य साबुन से धोने के बाद भी हल्की गंध बनी रह जाती है। ऊपर से डिब्बा देखने में बिल्कुल साफ नजर आता है, लेकिन गंध पूरी तरह खत्म नहीं होती।

विज्ञापन

3 of 5
चार और मसालों की गंध ने डिब्बे का पीछा नहीं छोड़ा? - फोटो : Adobe Stock
गर्म पानी और साबुन से पहले करें सफाई
अगर डिब्बे में तेल की परत है तो सबसे पहले उसे अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। हल्के गर्म पानी में डिशवॉश लिक्विड डालकर डिब्बे को धो सकते हैं। बहुत ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल करने से पहले डिब्बे पर दिए निर्देश जरूर देख लें, क्योंकि हर प्लास्टिक एक जैसा नहीं होता। डिब्बे के ढक्कन और उसके किनारों को भी अच्छी तरह धोएं। कई बार गंध डिब्बे से ज्यादा ढक्कन में रह जाती है।

4 of 5
चार और मसालों की गंध ने डिब्बे का पीछा नहीं छोड़ा? - फोटो : adobe
बेकिंग सोडा कर सकता है मदद
गंध ज्यादा तेज हो तो डिब्बे में थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर उसमें पानी मिलाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद डिब्बे को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। बेकिंग सोडा कई तरह की गंध को कम करने में मदद कर सकता है।

 सिरका भी आजमा सकते हैं
पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाकर डिब्बे को कुछ समय के लिए भिगोकर रख सकते हैं। इसके बाद डिशवॉश लिक्विड से दोबारा धोकर साफ पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें। सिरके की अपनी गंध भी रहती है, इसलिए डिब्बे को खुली हवा में पूरी तरह सूखने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चार और मसालों की गंध ने डिब्बे का पीछा नहीं छोड़ा? - फोटो : Adobe stock
डिब्बा बंद करके न रखें
धोने के बाद डिब्बे को तुरंत ढक्कन लगाकर अलमारी में रखने की गलती न करें। पहले उसे पूरी तरह सुखाएं और कुछ समय के लिए खुला छोड़ दें। हवा लगने से बची हुई गंध कम होने में मदद मिल सकती है। अगर किसी पुराने प्लास्टिक डिब्बे में बार-बार तेज गंध रह जाती है, तो उसमें लंबे समय तक तेल वाला या बहुत मसालेदार खाना रखने से बचना बेहतर है।

मिक्सर ठीक से नहीं पीस रहा मसाला? जार में सेंधा नमक डालने की यह ट्रिक अभी जान लें

कढ़ाई के नीचे जमी काली परत नहीं छूट रही? शेविंग क्रीम से आजमाएं ये ट्रिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें