इंडक्शन पर बर्तन रखते ही आने लगती है आवाज?
- फोटो : एआई जनरेटेड
हर तरह की आवाज सामान्य नहीं
हल्की भनभनाहट या गूंज के साथ अगर इंडक्शन सामान्य तरीके से गर्म कर रहा है, तो आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती। लेकिन अगर आवाज अचानक बहुत तेज हो जाए, जलने जैसी गंध आए, चिंगारी दिखे, बार-बार बंद हो या मशीन ठीक से गर्म न करे तो उसे इस्तेमाल करना रोक देना बेहतर है। इंडक्शन को साफ और सूखी जगह पर रखना भी जरूरी है। बर्तन का तला भी साफ और सूखा होना चाहिए।