फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट में सफर करते समय फोन में क्यों ऑन करना पड़ता है एरोप्लेन मोड? यहां समझें इसके पीछे का साइंस

Wed, 18 Nov 2026 03:32 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Why Turn on Airplane Mode in Flight?: अक्सर जब लोग एरोप्लेन से यात्रा करते हैं तो उन्हें एरोप्लेन में अंदर जाते ही एयरोप्लेन मोड ऑन करने को कहा जाता है।
  • दरअसल, ऐसा होने के पीछे एक बड़ा कारण होता है, आइए इस लेख में इसी का साइंस समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फ्लाइट मोड ऑन करने के फायदे - फोटो : AI
Science Behind Airplane Mode on Phone: जब भी हम हवाई जहाज यानी फ्लाइट में सफर करते हैं, तो उड़ान भरने से ठीक पहले एयर होस्टेस या पायलट सभी यात्रियों को अपने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में एरोप्लेन मोड ऑन करने या फोन पूरी तरह बंद करने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग यह सोचते हैं कि आखिर एक छोटे से फोन के सिग्नल से इतने बड़े और मजबूत विमान को क्या ही नुकसान पहुंच सकता है।

इसके पीछे कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि पूरी तरह से एक ठोस वैज्ञानिक कारण और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। अगर आप भी इस बात को लेकर हमेशा असमंजस में रहते हैं, तो आपको इसके पीछे का तकनीकी विज्ञान जरूर जानना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि फ्लाइट में एरोप्लेन मोड ऑन करना क्यों जरूरी होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिग्नल से क्या होती है दिक्कत? - फोटो : Adobe Stock
सिग्नल से क्या होती है दिक्कत?
  • फ्लाइट में फोन का नेटवर्क ऑन रहने पर मोबाइल टावर से लगातार सिग्नल कैच करने की कोशिश करता है।
  • इससे विमान के नेविगेशन सिस्टम और रेडियो फ्रिक्वेंसी में तकनीकी बाधा आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पायलट को क्यों होती है परेशानी? - फोटो : Adobe Stock
पायलट को क्यों होती है परेशानी?
  • हवाई जहाज के पायलट जमीन पर मौजूद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से बात करने के लिए रेडियो का उपयोग करते हैं।
  • फोन के सिग्नलों से इस आवाज में अजीब सी सुई चुभने जैसी आवाज आने लगती है।

4 of 5
एरोप्लेन मोड क्या काम करता है? - फोटो : Adobe Stock
एरोप्लेन मोड क्या काम करता है?
  • जैसे ही आप फोन में एरोप्लेन मोड चालू करते हैं, उसके सारे सेल्युलर, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्शन तुरंत बंद हो जाते हैं।
  • इससे फोन टावर से संपर्क तोड़ लेता है और विमान सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब क्यों मिल रही है छूट? - फोटो : Adobe Stock
अब क्यों मिल रही है छूट?
  • आजकल आधुनिक विमानों में वाई-फाई और एडवांस टेक्नोलॉजी आ चुकी है, जिसके कारण कुछ एयरलाइंस अब सीमित दायरे में नियमों में थोड़ी छूट देने लगी हैं।
  • फिर भी टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें