Geyser vs Water Heating Rod India: सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही ठंडे पानी से नहाना या घरेलू काम करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं लगता है। इस कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए हर घर में पानी गर्म करने की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए ज्यादातर लोग या तो इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल करते हैं या फिर पानी गर्म करने वाली इमर्सन रॉड का सहारा लेते हैं।
लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि उनकी बजट, परिवार के आकार और जरूरतों के हिसाब से कौन सा उपकरण खरीदना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा। गलत चुनाव करने से जहां एक तरफ बिजली का भारी बिल आ सकता है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा से जुड़े खतरे भी बढ़ सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि गीजर और रॉड में से आपके लिए क्या बेहतर है।