फर्नीचर पर अचानक दिखने लगे सफेद निशान?
- फोटो : Adobe Stock
लकड़ी के फर्नीचर पर क्या पड़ते हैं धुंधले निशान
दरअसल लकड़ी के फर्नीचर पर सफेद या धुंधले निशान पड़ने की एक बड़ी वजह नमी हो सकती है। अगर गीला गिलास, पानी की बूंदें या कोई गीली चीज कुछ देर तक लकड़ी की सतह पर रखी रहे तो उसकी ऊपर वाली फिनिश पर असर पड़ सकता है। खासकर जिन फर्नीचर पर पॉलिश लगी होती है, वहां नमी के कारण सतह धुंधली या सफेद दिखाई दे सकती है।