दिनभर कमरे में एक-दो मच्छर नजर आते हैं, लेकिन रात होते ही ऐसा लगता है जैसे अचानक इनकी पूरी फौज आ गई हो। कई लोग इसका कारण सिर्फ कमरे की रोशनी को मानते हैं। हालांकि, मच्छरों के इंसानों के आसपास आने की वजह सिर्फ रोशनी नहीं है। दरअसल, रात में कमरे का माहौल और शरीर से निकलने वाले कुछ संकेत भी मच्छरों को अपनी ओर खींच सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।