फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कपड़ों से बदबू नहीं जा रही? वॉशिंग मशीन की ये 4 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

Fri, 11 Sep 2026 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपड़े धोने के बाद भी उनमें सीलन या पसीने जैसी बदबू बनी रहती है तो समस्या सिर्फ कपड़ों में नहीं, वॉशिंग मशीन में भी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
कपड़े धोने के लिए हम वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार मशीन में धुलाई के बाद भी कपड़ों से अच्छी खुशबू नहीं आती। वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोने के बाद भी कपड़ों में सीलन या पसीने आदि जैसी गंध बनी रह सकती है।

ऐसे में हर बार ज्यादा डिटर्जेंट डालना इसका समाधान नहीं है। कई बार वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करने की कुछ गलत आदतें ही इसकी वजह बन जाती हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। चलिए जानते हैं वॉशिंग मशीन चलाने पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

मशीन को जरूरत से ज्यादा भर देना
  • वॉशिंग मशीन में कपड़े बहुत ज्यादा भरने से उनके बीच पानी और डिटर्जेंट ठीक से नहीं पहुंच पाता
  • इससे कपड़ों की सफाई ठीक ढंग से नहीं हो पाती
  • इसलिए मशीन की क्षमता के हिसाब से ही कपड़े डालने चाहिए और उतने कपड़े डालें जिससे मशीन ठीक से घूम पाए
विज्ञापन

3 of 5
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : AI Generated
जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालना
  • ज्यादा डिटर्जेंट डालने से कपड़े ज्यादा साफ होंगे, ऐसा जरूरी नहीं है
  • जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालने से ये कपड़ों और मशीन के अंदर रह सकता है
  • इससे ये समय के साथ गंध की समस्या को बढ़ा सकते हैं
  • इसलिए डिटर्जेंट की मात्रा पैकेट पर दिए निर्देश और मशीन के हिसाब से ही डालें

4 of 5
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
धुलाई के बाद कपड़े देर तक मशीन में छोड़ना
  • धुलाई पूरी होने के बाद कपड़ों को लंबे समय तक मशीन के अंदर छोड़ना भी बदबू की वजह बन सकता है
  • गीले कपड़ों में नमी बनी रहती है और उनमें बासी या सीलन जैसी गंध आने लगती है
  • इसलिए कपड़ों की धुलाई पूरा होने के बाद कपड़ों को जल्द निकालकर अच्छी तरह सुखाना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : एआई जनरेटेड
वॉशिंग मशीन की सफाई न करना
  • वॉशिंग मशीन के ड्रम, डिटर्जेंट ट्रे और रबर सील में नमी और गंदगी जमा हो सकती है
  • फ्रंट-लोड मशीन में दरवाजे के आसपास लगी रबर सील पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यहां भी गंदगी जमा हो सकती है
  • इसलिए इसे समय-समय पर साफ करते रहना एक बेहतर विकल्प हो सकता है
  • हालांकि, अगर सफाई कैसे करनी है ये न पता चलें, तो मेकैनिक से संपर्क करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें