फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Exchange: क्यों कंपनियां देती हैं लोगों को पुराने के बदले नया मोबाइल फोन? पीछे छुपी है ये बड़ी वजह

Tue, 21 Feb 2023 03:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल फोन एक्सचेंज करने के फायदे - फोटो : istock
Phone Exchange Offer: आज के समय में अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, किसी से वीडियो या वॉयस कॉल पर बात करनी है, बैंक से जुड़े कोई काम करने हैं, मनोरंजन करना है आदि। ऐसे में ये काम आपके मोबाइल से ही हो जाते हैं। मोबाइल फोन के आ जाने से लोगों के जीवन में काफी कुछ बदल चुका है। वहीं, कुछ-कुछ समय में नई तकनीक से लैस नए-नए मोबाइल फोन भी लॉन्च होते रहते हैं। ऐसे में कई लोग अपने पुराने मोबाइल को हटाकर उसकी जगह नया लॉन्च हुआ फोन ले लेते हैं। ऐसे में आपने कई बार ऑनलाइन या ऑफलाइन देखा होगा कि कंपनी मोबाइल एक्सचेंज ऑफर के साथ नया मोबाइल खरीदने की सुविधा देती है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि इसमें कंपनी और कस्टमर का क्या फायदा है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल फोन एक्सचेंज करने के फायदे - फोटो : istock
क्या होता एक्सचेंज ऑफर?
  • दरअसल, कई मोबाइल फोन पर एक्सचेंज ऑफर होता है। इसका मतलब होता है कि आप अपने पुराने फोन के बदले नया मोबाइल फोन खरीद सकते हैं। इसमें ग्राहक को नए मोबाइल की पूरी कीमत नहीं देनी होती, क्योंकि उसके पुराने फोन की कंपनी कुछ कीमत लगाती है और फिर इसे नए फोन से घटाकर उतने पैसे ग्राहक से लेती है और उन्हें नया मोबाइल दे देती है। इसमें आपको एक्सचेंज ऑफर्स कई ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या ऑफलाइन किसी स्टोर पर भी मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल फोन एक्सचेंज करने के फायदे - फोटो : istock
ग्राहकों को मिलते हैं ये फायदे
  • इस एक्सचेंज ऑफर से ग्राहकों को नई तकनीक से लैस नया मोबाइल फोन मिल जाता है और वो भी कम दामों में। वहीं, उन्हें ये झंझट नहीं रहती कि अब वो अपने पुराने मोबाइल का क्या करेंगे। ऐसे में एक्सचेंज ऑफर ग्राहकों के लिए सही माना जाता है।

4 of 5
मोबाइल फोन एक्सचेंज करने के फायदे - फोटो : istock
कंपनी को क्या फायदा? 
  • एक्सचेंज ऑफर निकालकर किसी भी मोबाइल कंपनी का जो सबसे बड़ा फायदा होता है, वो ये है कि इससे लोगों को नए मोबाइल फोन की तरफ रिझाया जाता है। इससे कंपनी अपने नए लॉन्च किए हुए मोबाइल फोन की सेल बढ़ा पाती है। हालांकि, पुराने मोबाइल को लेकर कंपनी इस पर काफी खर्च करती जरूर है। पर ये लॉन्ग टर्म में कंपनी को फायदा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल फोन एक्सचेंज करने के फायदे - फोटो : istock
वेंडर को ये होते हैं फायदे
  • ये लोग पुराने मोबाइल की कमी को दूर करके इन्हें ज्यादा कीमत पर बेच सकते हैं
  • एक्सचेंज ऑफर्स में वेंडर को कमशीन मिलती है
  • एक्सचेंज ऑफर के जरिए ज्यादा सेल करने पर कई तरह के अन्य लाभ मोबाइल कंपनी की तरफ से वेंडर को दिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें