फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Exchange: क्या आप जानते हैं कंपनियां लोगों को पुराने के बदले क्यों देती है नया स्मार्टफोन? ये है वजह

Sat, 08 Apr 2023 01:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्यों कंपनियां एक्सचेंज ऑफर्स चलाती है? - फोटो : istock
Mobile Phone Exchange Offer: आज के दौर में किसी भी काम को करने का तरीका लगभग बदल चुका है और ये सब खासतौर पर मोबाइल फोन के आने के बाद से होता हुआ नजर आता है। मोबाइल की मदद से आप लगभग हर एक काम चुटकियों में कर सकते हैं। किसी को कॉल करनी हो, किसी को पैसे भेजने हो, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, मनोरंजन करना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम मोबाइल की मदद से हो जाते हैं। इन सबके बीच मार्केट में कुछ-कुछ समय पर नए-नए टैक्नोलॉजी के मोबाइल फोन लॉन्च होते रहते हैं, जिसके कारण लोग अपने पुराने मोबाइल की जगह नया मोबाइल खरीद लेते हैं। वहीं, कंपनियां लोगों को एक्सचेंज ऑफर की सुविधा भी देती है। लेकिन कभी क्या आपने ये सोचा है कि इसमें कंपनी और ग्राहक का क्या फायदा है? अगर नहीं तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्यों कंपनियां एक्सचेंज ऑफर्स चलाती है? - फोटो : istock
पहले एक्सचेंज ऑफर को समझिए
  • ज्यादातर कंपनियां अपने नए मोबाइल के साथ एक्सचेंज ऑफर रखती है। इसमें ग्राहक को अपना पुराना मोबाइल देना होता है और कंपनी इसे कुछ पैसों में खरीद लेती है और इस पैसे को नए मोबाइल की कीमत से घटा दिया जाता है। इसके बाद ग्राहक को घटाकर निकली हुई कीमत को देना होता है। ये सुविधा स्टोर और ऑनलाइन दोनों जगह हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
क्यों कंपनियां एक्सचेंज ऑफर्स चलाती है? - फोटो : istock
ग्राहकों को मिलने वाले फायदे
  • जब ग्राहक कोई नया मोबाइल खरीदता है, तो उसके मन में सवाल जरूर चलता है कि अब उसके पुराने मोबाइल का क्या होगा? ऐसे में एक्सचेंज ऑफर से पुराने मोबाइल के उनको दाम मिल जाते हैं और उन्हें दो-दो मोबाइल नहीं रखने पड़ते हैं।

4 of 5
क्यों कंपनियां एक्सचेंज ऑफर्स चलाती है? - फोटो : istock
वेंडर के फायदे
  • वेंडर को भी इस एक्सचेंज ऑफर से कई फायदे मिलते हैं। जैसे- ये लोग पुराने मोबाइल की कमियों को दूर करके इन्हें ज्यादा कीमत पर बेच सकते हैं। इसके अलावा इस एक्सचेंज ऑफर में वेंडर को कमीशन मिलती है। वहीं, सेल ज्यादा होने पर मोबाइल कंपनियों की तरफ से अलग से लाभ भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों कंपनियां एक्सचेंज ऑफर्स चलाती है? - फोटो : istock
कंपनी के फायदे
  • एक्सचेंज ऑफर के जरिए कंपनी को ये फायदा होता है कि वो लोगों को नए मोबाइल की तरफ रिझा पाती है। इससे उनकी सेल बढ़ती है और कंपनी को फायदा होता है। हालांकि, पुराने मोबाइल को लेकर कंपनी उन पर खर्च जरूर करती है, लेकिन ये लॉन्ग टर्म कंपनी को फायदा देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें