फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ceiling Fan: इन लापरवाहियों की वजह से गिरता है सीलिंग फैन, ऐसे चेक करें आपका पंखा सुरक्षित है या नहीं

Thu, 17 Apr 2025 02:22 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीलिंग फैन हमारे घरों का एक अभिन्न हिस्सा है, जो गर्मियों में राहत का काम करता है। मगर कई बार लापरवाही और अनदेखी के कारण सीलिंग फैन दुर्घटना का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि किन लापरवाहियों से सीलिंग फैन गिर सकते हैं और आप अपने पंखे को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पंखा - फोटो : Adobe Stock
Why Ceiling Fans Falloff: गर्मी का मौसम आ चुका है, और अधिकतर लोग अब सीलिंग फैन का इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं। सीलिंग फैन एक ऐसा पंखा जो लगभग हर घर के कमरों में देखने मिल जाता है। मगर आपने देखा होगा कि अक्सर सीलिंग फैन के गिरने की खबरें आती रहती हैं, कुछ केस में तो पंखा गिरने की वजह से मौत भी हो जाती है। ऐसे में ये बात तो तय है कि सीलिंग फैन का गिरना बड़े दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि किन गलतियों और लापरवाहियों की वजह से सीलिंग फैन गिरता है, साथ ही ये भी जानेंगे अपने पंखे को कैसे चेक करें कि वो सुरक्षित है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
पंखा - फोटो : Adobe Stock
गलत इंस्टॉलेशन
अक्सर ऐसा होता है कि लोग सीलिंग फैन खुद ही लगाते हैं। ऐसे में अगर पंखा ठीक से फिक्स नहीं किया गया या कमजोर हुक का उपयोग किया गया, तो यह समय के साथ ढीला हो सकता है, जिसकी वजह से पंखा गिरने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सीलिंग फैन कभी भी एक्सपर्ट मैकेनिक से ही लगवाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम में जम गया है पीला धब्बा, ऐसे करें साफ नए जैसा चमक जाएगा फर्श
 
विज्ञापन

3 of 5
पंखा - फोटो : Adobe Stock
सीलिंग फैन होल्डर
सीलिंग फैन गिरने की सबसे बड़ी वजह है कि सीलिंग फैन होल्डर का नट-बोल्ट का खुल जाना। आपने देखा होगा सीलिंग फैन होल्डर में बोल्ट लगाने के बाद एक पिन भी लगाया जाता है। इसलिए सीलिंग फैन में अच्छे फैन होल्डर का प्रयोग करना चाहिए, साथ ही पिन लगाना नहीं भूलना चाहिए।

4 of 5
सीलिंग फैन - फोटो : Adobe Stock
पुराने या जर्जर फैन
कई बार पुराने पंखों के पुर्जे, जैसे ब्लेड या मोटर, खराब हो जाते हैं, जिससे असंतुलन पैदा होता है और पंखा गिरने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित रूप से सीलिंग फैन को मैकेनिक से चेक कराते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Post Office: कुछ महीनों में पैसों को डबल कर देगी यह स्कीम, 5 लाख रुपये निवेश करने पर मिलेंगे 10 लाख
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंखा - फोटो : Adobe Stock
पंखे की सुरक्षा कैसे जांचें?
हर गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले, पंखे के ब्लेड, स्क्रू, हुक, और मोटर, की जांच जरूर करना चाहिए। अगर स्क्रू ढीले हों तो उसे तुरंत कसना चाहिए। इतना ही नहीं, अगर पंखा चलते समय अजीब आवाज करता है या हिलता है, तो यह असंतुलन का संकेत हो सकता है। इसे तुरंत बंद करके और इलेक्ट्रीशियन से जांच करवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें