कोरोना की वजह से भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों की अर्थव्यवस्था ठप हुई, जिसकी वजह से मार्केट में मंदी का आलम है। मगर ऐसे में एक चीज काफी ज्यादा गौर करने वाली बात है कि मार्केट में सोने या इससे बनी चीजों की कीमतें हर रोज आसमान छू रही हैं, जिस कारण पिछले कई महीनों में सोने के दामों में काफी तेजी आई है। हर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से सोना खरीदता है। कोई अपने लिए सोने की ज्वेलरी खरीदता है, तो कोई अन्य चीजों के लिए सोने की खरीदारी करता है। ऐसे में अगर आप एक बेहतर निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो सोने में निवेश करना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे में उन चार आसान चरणों को जानना जरूरी है जिनसे सोने में कैसे निवेश करके आप भी मालामाल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...