फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loan Tips: अच्छी सैलरी होने के बाद भी इन कारणों से बैंक नहीं देता लोन, जानें कैसे बनेगी बात

Wed, 15 Apr 2026 05:23 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Loan Rejection Reason: अगर आपकी सैलरी अच्छी है, लेकिन बैंक आपका लोन रिजेक्ट कर देता है तो आपके लिए वो कारण जानने जरूरी हो जाते हैं जिनकी वजह से आपका लोन रिजेक्ट हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
लोन रिजेक्ट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
Why Bank Rejected Your Loan: लाइफ में कई बार हमें अधिक पैसों की जरूरत होती है जिसमें घर लेना हो, कार लेना हो, उच्छ शिक्षा हो आदि। ऐसे में लोग लोन लेते हैं और जिन लोगों की सैलरी अच्छी खासी होती है उन्हें लोन आसानी से मिल भी जाता है।

पर कई बार किन्हीं कारणों से ऐसे लोगों की भी लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है जिन लोगों की सैलरी अच्छी होती है। ऐसे में अगर आपकी सैलरी भी अच्छी है और लोन रिजेक्ट हुआ है तो इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
लोन रिजेक्ट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
अच्छी सैलरी के बाद भी किन कारणों से रिजेक्ट हो सकती है लोन एप्लीकेशन?

पहला कारण
  • आपकी सैलरी अच्छी है, लेकिन आपकी बच नहीं है तो आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है
  • जैसे, आपके पहले से कितने लोन-ईएमआई चल रही है, आपके बाकी खर्चे कितने हैं आदि
  • अगर ये खर्चे अधिक होते हैं, तो बैंक आपकी लोन एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर सकती है
विज्ञापन

3 of 5
लोन रिजेक्ट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा कारण
  • अगर आप किसी ऐसी जगह पर काम करते हैं, जो रजिस्टर्ड नहीं है या बैंक की सूची में नहीं है तो अच्छी सैलरी होने पर भी आपको लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है
  • आप किस कार्य क्षेत्र में काम करते हैं, इस बात पर भी लोन का मिलना और न मिलना निर्भर करता है

4 of 5
लोन रिजेक्ट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा कारण
  • अगर आप बार-बार अलग-अलग जगहों पर लोन अप्लाई करते हैं, तो आपके लोन की एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है
  • इसलिए हमेशा एक ही जगह पर और कम समय में अधिक जहों पर लोन के लिए अप्लाई करने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोन रिजेक्ट होने के कारण क्या हैं? - फोटो : AdobeStock
चौथा कारण
  • अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो आपके लोन की एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है
  • इसलिए अपने सिबिल स्कोर को ठीक रखें
  • 700 या उससे अधिक का सिबिल स्कोर लोन लेने के लिए सही माना जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें