How To Save LPG Gas At Home: क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके गैस चूल्हे की आग का रंग कभी नीला तो कभी पीला क्यों हो जाता है? चूल्हे से निकलने वाली लौ का रंग सिर्फ दिखने में अलग नहीं होता, बल्कि यह सीधे तौर पर आपके गैस के खर्च और बर्तन की उम्र से जुड़ा होता है। नीली लौ का मतलब है कि गैस पूरी तरह जल रही है और आपको अधिकतम गर्मी मिल रही है।
वहीं, अगर आपके चूल्हे से पीली या संतरी लौ निकल रही है, तो समझ लीजिए कि आपकी कीमती रसोई गैस बर्बाद हो रही है और हवा में जहरीली गैसें घुल रही हैं। एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बीच, यह समझना बहुत जरूरी है कि पीली लौ आपकी जेब और सेहत दोनों के लिए हानिकारक है। आइए जानते हैं कि इन दोनों रंगों के पीछे का विज्ञान क्या है और आप घर पर ही इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।