Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: हर किसी को आपने ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि अपने आज के खर्चों को जरूर करें, लेकिन अपने आने वाले कल के लिए बचत जरूर करनी चाहिए? इसमें कुछ गलत भी नहीं है, क्योंकि बचत करना सही है ताकि, आपको जरूरत के समय दिक्कत न हो। कई मौके ऐसे होते हैं जब हमें आर्थिक दिक्कत हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि बचत की जाए।
इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 60 साल के बाद आर्थिक रूप से किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, तो आप अटल पेंशन योजना में निवेश करके 60 साल के बाद हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। पर क्या हर कोई इस पेंशन का लाभ ले सकता है? तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं यानी कौन लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...