फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: एक परिवार में कितने लोग उठा सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, जानिए क्या है नियम

Sun, 30 Apr 2023 11:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की इस राशि को हर साल तीन किस्त के रूप में जारी किया जाता है। देशभर के करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। हाल ही में भारत सरकार ने कर्नाटक के बेलगावी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी किया था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि को डीबीटी के माध्यम से जारी किया जाता है। अक्सर किसानों का सवाल रहता है कि एक परिवार में कितने लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता को निश्चित कर रखा है। वे किसान जो इस योजना की पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं। उन्हें ही इस स्कीम का लाभ मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपका सवाल है कि एक परिवार में कितने लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं? ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परिवार में पति या पत्नी में से कोई एक लोग ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

Jio Offer: जियो का बंपर ऑफर, इस रिचार्ज प्लान में दे रहा 23 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ऐसे में एक परिवार में से केवल एक सदस्य ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसे लाभार्थी को आधार से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस की मदद से जारी किया जाता है। इसमें परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें