फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? मिलते हैं कई तरह के लाभ

Tue, 29 Apr 2025 11:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Se Kaun Jud Sakta Hai: भारत सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना चलाती है जिससे जुड़कर आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जा रही है। मौजूदा समय में कई सारी योजनाओं से जुड़कर एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को सितंबर 2023 में शुरू किया गया और अब काफी लोग इस योजना से जुड़े हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र है या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं?
  • बात अगर इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों की करें तो इसमें आपको सबसे पहले कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए लाभार्थियों को ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है, जो कि स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं। इसके अलावा इसमें इसेंटिव देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़ने वाले लोगों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे टूलकिट खरीद सके
  • लाभार्थियों को लोन देने का भी प्रावधान है जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और इसके बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है। ये सारा लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं?
  • दर्जी और ताला बनाने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • अस्त्रकार और मूर्तिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • नाई
  • मालाकार
  • धोबी
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • राजमिस्त्री और नाव निर्माता
  • लोहार और सुनार पात्र हैं

अगर आप इस पात्रता सूची में हैं तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें