फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या जून महीने में आ सकती है 20वीं किस्त? दूसरों की जमीन पर खेती कर रहा किसान भी ले सकता लाभ?

Tue, 29 Apr 2025 10:03 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा हर साल किसानों के बैंक अकाउंट में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस धनराशि को प्रत्येक साल तीन बराबर किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार देश के सीमांत और छोटे किसानों को खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा हर साल किसानों के बैंक अकाउंट में 6 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस धनराशि को प्रत्येक साल तीन बराबर किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये किसानों को मिलते है। देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। अब तक भारत सरकार इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं कई किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इस योजना की हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। 19वीं किस्त सरकार ने पिछले फरवरी माह में जारी की थी। इस कारण मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 20वीं किस्त के पैसे खाते में अगले जून महीने में आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
वहीं सरकार ने अभी तक किस्त के पैसे कब खाते में आएंगे इसको लेकर आधिकारिक तौर पर किसी तारीख का एलान नहीं किया है। कई लोगों का पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ सवाल रहते हैं। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इन सवालों में एक सवाल यह है कि क्या सरकार इस स्कीम का लाभ उन लोगों को भी देती है, जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि इस योजना का लाभ केवल वहीं किसान ले सकते हैं, जिनके पास अपनी खुद की कृषि योग्य भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आपके पास अपने नाम पर दर्ज कृषि भूमि नहीं है और औप दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं, तो आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। योजना में आवेदन करते समय आपकी कृषि भूमि का डिटेल मांगा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें