PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए हर साल काफी संख्या में जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाई जाती है। इनमें राशन, बीमा, शिक्षा, रोजगार, भत्ते और पेंशन देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार पात्र किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में योजना से जुडे़ लाभार्थी ये जान सकते हैं कि क्या उन्हें किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...