Ayushman Card Eligibility Criteria: देश में कई ऐसी योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।
इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का सीधा उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग को मुफ्त का इलाज देना है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज भी एक बड़ा तबका देश में ऐसा है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और इलाज करवाने में सक्षम नहीं है। ऐसे लोगों के मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। आप यहां चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पात्रता के बारे में...