फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किसका नहीं? ऐसे करें चेक

Thu, 19 Nov 2026 09:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड सिर्फ पात्र लोगों का बनता है
  • आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : AdobeStock
Ayushman Card: भारत सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है जिनके जरिए वो अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। अगर आप भी सरकार की किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उससे जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जिनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है और किन लोगों का नहीं। आप अगली स्लाइड्स में आयुष्मान कार्ड की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र हैं?
  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर व्यक्ति को नहीं मिलता
  • सरकार की ओर से तय पात्रता के आधार पर ही लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है
  • आप घर बैठे ऑनलाइन अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
  • इसके अलावा सीएससी सेंटर और व्हाट्स्एप की सुविधा भी उपलब्ध है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन कैसे चेक करें पात्रता?
  • इसके लिए सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • यहां आपको ‘Am I Eligible’ का विकल्प दिखाई देगा
  • इस पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी
  • जानकारी दर्ज करने के बाद सिस्टम के जरिए आपकी पात्रता की जानकारी मिल जाती है
  • इससे आपको पता चल सकता है कि आप योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन पात्रता कैसे चेक करें?
  • अगर ऑनलाइन प्रक्रिया समझने में परेशानी हो रही है, तो नजदीकी सीएससी सेंटर की मदद ली जा सकती है
  • वहां आपकी पहचान से जुड़ी जरूरी जानकारी ली जाती है
  • इसके बाद उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर आपकी पात्रता चेक की जाती है
  • पात्र होने की स्थिति में आगे आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe stock
क्या करवा सकते है मुफ्त इलाज?
  • आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट आयुष्मान कार्ड में मिलती है
  • ऐसे में आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पंजीकृत अस्पतालों में करवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें