फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की है: क्या आपको बनवाना है आयुष्मान कार्ड? तो यहां जानें तरीका और पात्रता के बारे में

Tue, 03 Dec 2024 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। अगर आप पात्र हैं तो आप भी इस योजना से जुड़कर योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: आज के समय में अगर व्यक्ति किसी बीमारी से घिर जाता है तो उसको अपने इलाज पर काफी खर्च करना पड़ जाता है। कई बीमारियों में तो लाखों रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इसलिए इस खर्च से बचने के लिए लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं जिसमें आपको प्रीमियम भरना होता है और फिर आपको इलाज के लिए कंपनी कवर (उतने पैसे जितने का आप इलाज करवा सकते हैं) देती है।

पर क्या आप जानते हैं कि भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के जरिए आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं? अगर नहीं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो फिर आप इस आयुष्मान कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन लोग इसके लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-
  • पात्र लोग अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं
विज्ञापन

3 of 5
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद अधिकारी आवेदनकर्ता की पात्रता चेक करते हैं
  • जब आप पात्र होते हैं तो फिर आपसे संबंधित दस्तावेज लेकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है
  • फिर आपका आवेदन जब पूरा हो जाता है तो थोड़ी देर बाद आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

4 of 5
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं?
  • आप भी अगर ये जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिस पर ओटीपी आएगा और इस आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
  • अब आपको स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिखेगा उसे भरें और लॉगिन कर लें
  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले अपना राज्य चुन लें और फिर अपना राज्य चुनने के बाद सर्च पर क्लिक करें
  • ध्यान रहे कि सर्च के लिए यहां पर कई ऑप्शन हैं जिसमें से आप आधार चुनकर सर्च कर सकते हैं
  • आपको अपना आधार नंबर यहां दर्ज करना है और फिर सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आप जान जाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें