फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: पीएम किसान योजना से अगर आप भी नए जुड़े हैं तो जरूर करवा लें ये काम, वरना अटक सकती है 19वीं किस्त

Tue, 03 Dec 2024 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एक किसान हैं तो आप केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इस योजना में आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
1 of 5
किन कामों को न करवाने पर 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 19th Kist: देश में चलने वाली कई योजनाएं ऐसी हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इनमें आयुष्मान भारत योजना के जरिए मुफ्त इलाज, तो पीएम आवास योजना के जरिए घर के लिए आर्थिक मदद जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। ऐसे में अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए भी केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है ताकि उन्हें खेती करने में दिक्कतें न हो। इसलिए इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इन सबके बीच अगर आप इस योजना से नए जुड़े हैं तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं ताकि आपको किस्त का लाभ मिल सके। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कामों को न करवाने पर 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले तो ये काम करें
  • अगर आपने पीएम किसान योजना में आवेदन किया है तो ध्यान रखें कि आपके आवेदन फॉर्म में या दस्तावेजों को लेकर कोई गलती न हुई हो। अगर ऐसा हुआ है तो आपके आवेदन में दिक्कतें आ सकती हैं और आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे सुनिश्चित करें कि फॉर्म सही भरा हो सभी दस्तावेज भी लगे हों।
विज्ञापन

3 of 5
किन कामों को न करवाने पर 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये काम करवाने जरूरी
  • पीएम किसान योजना में जिन किसानों ने नया आवेदन किया है उन्हें सबसे पहले तो ई-केवाईसी करवानी होती है। किस्त का लाभ पाने के लिए ये सबसे जरूरी काम है जिसमें आवेदनकर्ता की पहचान को सुनिश्चित किया जाता है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
किन कामों को न करवाने पर 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • नए किसानों को दूसरा काम भू-सत्यापन का करवाना होता है। जिस तरह से आपको ई-केवाईसी करवानी होती है, ठीक वैसे ही भू-सत्यापन भी जरूरी है
  • वहीं, आपको आधार लिंकिंग भी करवानी होती है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और अपने आधार को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कामों को न करवाने पर 19वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किस्त कब जारी हो सकती है?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, अक्तूबर महीने में 18वीं किस्त जारी हुई थी जिस हिसाब से 19वीं किस्त का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें