फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और आवेदन के समय चाहिए क्या दस्तावेज? यहां जानें

Tue, 24 Sep 2024 02:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती है और ये सब होता है आयुष्मान भारत योजना के जरिए। दरअसल, आयुष्मान भारत योजना का लाभ वे लोग लेते हैं जो इसके लिए पात्र होते हैं। फिर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद ये कार्डधारक योजना में पंजीकृत अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार आपको हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर देती है। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान कार्ड को बनवाना चाहते हैं, तो आपको दो चीजों के बारे में पता होना चाहिए। पहली कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं और दूसरा ये कि आवेदन के समय आपको कौन से दस्तावेज चाहिए। तो चलिए इन दोनों ही चीजों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पात्रता सूची देखनी पड़ती है। जो लोग इस केटेगरी में होते हैं, वे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं...
 
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं 
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं आदि।

4 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Adobe Stock
आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये दस्तावेज
  • आप अगर इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस दौरान कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसमें आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर शामिल है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं या कोई दस्तावेज कम है, तो ऐसी स्थिति में आपका आवेदन अटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान भारत योजना। - फोटो : Adobe Stock
आवेदन कैसे करें?
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है
  • यहां पर आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें