Atal Pension Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनसे अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे केंद्र सरकार ही चलाती है।
मौजूदा समय में अटल पेंशन योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और फिर 60 साल के बाद आपको 5000 रुपये महीना पेंशन मिलती है। चलिए जानते हैं इस योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं...