Who Got First Aadhaar Card in India: आधार कार्ड आने के बाद देश में कई क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। इसके आने से विभिन्न कामकाजों में पारदर्शिता आई है। यह एक जरूरी दस्तावेज है, जो कि व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपके पास इस कार्ड का होना जरूरी है। इसके अलावा सिम कार्ड खरीदने, म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट में निवेश करने, स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने, नई नौकरी में प्रवेश करते समय आदि कई जरूरी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है।
आधार कार्ड में 12 अंकों की संख्या दर्ज होती है। इस कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। आज के समय देश में करोड़ों लोगों के पास आधार कार्ड है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत में पहला आधार कार्ड किसका बना था? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।