PM Kisan Maandhan Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMNY) देश के छोटे और सीमांत किसानों को वृद्धावस्था में वित्तीय सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पेंशन योजना है। इसके तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर पात्र किसानों को हर महीने 3,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन दी जाती है।
हालांकि, वैसे तो ये सरकारी योजना सभी किसानों के लिए है मगर इसके लिए कुछ सख्त पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। कई बार किसान नियमों की सही जानकारी न होने के कारण आवेदन कर देते हैं और बाद में उनका फॉर्म रद्द हो जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन से किसान इस मानधन योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं।