फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का मिलता है मुफ्त इलाज, जानिए कौन-कौन ले सकता है इस स्कीम का लाभ

Sat, 08 Feb 2025 07:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2018 में भारत सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे देशभर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
Ayushman Bhrat Yojana: देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में साल 2018 में भारत सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे देशभर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इसके अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ लेकर लाभार्थी किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। देश में लाखों लोग इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इस स्कीम का लाभ कौन-कौन लोग ले सकते हैं? आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों को दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

इस स्कीम का लाभ निम्नलिखित लोग ले सकते हैं 

  • घरेलू कार्य करने वाले
  • कूड़ा उठाने वाले, मैकेनिक, असेंबलर, मरम्मत कर्मचारी
  • गृह आधारित कारीगर, दर्जी, स्वीपर
  • निर्माण कार्यकर्ता, मजदूर, पेंटर, वेल्डर, सुरक्षा गार्ड, कुली
  • धोबी, प्लम्बर, राजमिस्त्री
  • इलेक्ट्रीशियन, हस्तशिल्प कार्यकर्ता, स्वच्छता कार्यकर्ता, माली
  • परिवहन कर्मचारी, रिक्शा चालक, कंडक्टर, ठेला चालक
  • वेटर, दुकान कर्मचारी
  • सड़क विक्रेता, फेरीवाला, मोची
  • सहायक, चपरासी, डिलीवरी सहायक आदि लोग ले सकते हैं 

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

कैसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवेदन?

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां एजेंट आपकी पात्रता की जांच करेगा। 

Indian Railways: एक पूरी ट्रेन को बनाने में कुल कितने रुपये होते हैं खर्च? कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
अगर आप स्कीम में आवेदन करने के लिए पात्र हुए, तो एजेंट आपका आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर देगा। आवेदन के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें