रेल परिवहन देश की अर्थव्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह न केवल देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है बल्कि उद्योगों और व्यवसाय को भी गति प्रदान करने का काम करता है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि एक ट्रेन को बनाने में कुल कितने रुपये का खर्च होता है? यह सवाल काफी रोचक है। ट्रेन के निर्माण कार्य में कई कारक जुड़े होते हैं, जैसे ट्रेन की डिजाइनिंग, तकनीक, निर्माण सामग्री, श्रम, बोगियां, इंजन आदि। वहीं अगर किसी ट्रेन को विशेष तकनीक की मदद से बनाया जा रहा है, तो इसकी लागत और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर एक पूरी ट्रेन को बनाने में कुल कितने रुपये खर्च होते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।