फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कौन खुलवा सकता है अटल पेंशन योजना में खाता और कौन नहीं? आवेदन से पहले चेक करें पात्रता

Mon, 23 Nov 2026 02:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं
  • इस योजना के तहत आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन दी जाती है
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana: क्या आप भी चाहते हैं कि आपको बुढ़ापे में नियमित आमदनी मिलती रहे और आपको आर्थिक रूप से दिक्कतें न हो? तो इसके लिए आपको आज से ही किसी योजना में निवेश करना जरूरी हो जाता है। जैसे- आप चाहें तो केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना में निवेश कर 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और आप चाहें तो आप भी इस स्कीम से जुड़कर हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन अटल पेंशन योजना से जुड़ सकता है और कौन नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन खुलवा सकता है अटल पेंशन योजना में खाता?
  • अटल पेंशन योजना में भारत के नागरिक आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए
  • आपके पास बैंक या डाकघर में बचत खाता होना जरूरी है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन नहीं खुलवा सकता इस योजना में खाता?
  • इस योजना में हर व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकता, क्योंकि कुछ लोगों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है
  • 18 साल से कम उम्र के बच्चे इसमें खाता नहीं खुलवा सकते
  • इसी तरह 40 साल की उम्र पूरी कर चुके व्यक्ति भी नया खाता नहीं खुलवा सकते
  • आयकरदाता भी अटल पेंशन योजना में नया खाता नहीं खुलवा सकते

4 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है?
  • अटल पेंशन योजना में 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है
  • आप जो पेंशन प्लान चाहे वो पेंशन प्लान चुनकर इस योजना से जुड़ सकते हैं
  • इसमें 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये महीने वाले पेंशन के ऑप्शन मिलते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
कितना निवेश करना होता है?
  • अटल पेंशन योजना में आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं उस हिसाब से और आपकी उम्र के हिसाब से हर महीने का प्रीमियम निकलता है
  • जैसे- अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनते हैं तो आपका हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होता है
  • अगर 30 साल की उम्र का कोई व्यक्ति 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 577 रुपये प्रीमियम देना होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें