Why Bill Comes Despite Low Power Usage?: हर महीने बिजली का बिल आने पर कई उपभोक्ता यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि उन्होंने बहुत कम यूनिट बिजली खर्च की या घर बंद रहा, फिर भी बिल में एक तय रकम जुड़ी हुई है। इस रकम का बड़ा हिस्सा फिक्स्ड चार्ज का होता है, जिसे लेकर लोगों में अक्सर भ्रम रहता है।
आसान शब्दों में फिक्स्ड चार्ज वह तय शुल्क है जो आपके बिजली कनेक्शन की स्वीकृत क्षमता या लोड के आधार पर हर महीने लगता है, चाहे आपने बिजली कम खर्च की हो या ज्यादा। बिजली कंपनियां खंभों, तारों, ट्रांसफार्मर और सप्लाई लाइन को चौबीसों घंटे चालू रखने के रखरखाव के लिए यह शुल्क लेती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।