फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आयुष्मान कार्ड से करा सकते हैं सभी बीमारियों का इलाज? जानिए क्या कहता है नियम

Wed, 07 Aug 2024 05:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन गरीब लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर इन लोगों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। पैसों के अभाव में ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई बार इन लोगों की जान तक चली जाती है। इसी को देखते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। देश में करोड़ों लोग भारत सरकार की इस शानदार योजना का लाभ ले रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज स्कीम के अंतर्गत करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या आयुष्मान भारत कार्ड की मदद से सभी बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आयुष्मान भारत कार्ड की मदद से आप सभी बीमारियों का इलाज नहीं करा सकते हैं। इस कार्ड की सहायता से आप उन्हीं बीमारियों का इलाज करा सकते हैं, जिन्हें इस स्कीम में शामिल किया गया है।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा। इसके बाद एजेंट आपकी पात्रता की जांच करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आप स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इस स्थिति में एजेंट स्कीम में आपका आवेदन कर देगा। आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें