आजकल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और पहचान से जुड़े लगभग हर काम में आधार कार्ड जरूरी हो गया है। ऐसे में अक्सर लोगों को आधार कार्ड में कुछ चीजें बदलवानी पड़ती हैं, जिसके लिए अधिकतर लोग आधार सेंटर पर जाकर लाइन लगाकर जरूरी जानकारी बदलवाते हैं। मगर ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि कुछ जरूरी जानकारियां तो आप घर बैठे भी बदल सकते हैं।
यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार हर जानकारी तो ऑनलाइन अपडेट नहीं होती है, लेकिन कुछ सुविधाएं आप घर बैठे आसानी से अपने मोबाइल से ही अपडेट कर सकते हैं। अधूरी जानकारी या जानकारी के आभाव में अक्सर लोगों का समय और मेहनत दोनों खराब होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे विस्तार से जानते हैं कि घर बैठे क्या-क्या चीजें बदल सकते हैं।