Is Service Charge Mandatory In Restaurants: बाहर रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने के बाद जब बिल आता है, तो उसमें खाने की कीमत और जीएसटी के अलावा अक्सर सर्विस चार्ज भी जुड़ा दिखता है। कई लोग इसे सरकारी टैक्स या अनिवार्य शुल्क समझकर चुपचाप भुगतान कर देते हैं, जबकि कई ग्राहक इसे हटवाने को लेकर असमंजस में रहते हैं।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के नियमों और अदालती फैसलों के मुताबिक रेस्टोरेंट का सर्विस चार्ज अनिवार्य नहीं है। ग्राहक अपनी मर्जी से इसे देने या न देने का फैसला कर सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इससे जुड़े नियम क्या हैं और ग्राहक क्या कर सकता है।