फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank FD: कौन सा बैंक दे रहा है आपको FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर, यहां देखें लिस्ट

Mon, 04 Jul 2022 02:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock
Bank FD Rates: निवेश एक ऐसा जरिया है, जहां आप कम समय में अपने पैसों की वैल्यू को अच्छे से ग्रो कर सकते हैं। हालांकि, इन्वेस्टमेंट करते समय आपके पास अच्छी प्लानिंग का होना बहुत जरूरी है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। वहीं भारत में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं। देश में ज्यादातर लोग बैंक एफडी में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पब्लिक सेक्टर के बैंकों की बेस्ट एफडी दरों के बारे मं बताने जा रहा हैं। अगर आप अपने पैसों की एफडी कराने की सोच रहे हैं। ऐसे में इन बैंकों में एफडी कराने पर आपको आकर्षक ब्याज दर मिलेगी। देश में कई लोग अच्छी ब्याज दर मिलने की वजह से इन बैंकों में एफडी कराना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एफडी का अधिकतम स्लैब 5.80 प्रतिशत है। अगर आप 1 सालों के लिए यहां पर एफडी कराते हैं, तो आपको 5.35 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। तीन सालों की अवधि पर ये ब्याज दर 5.50 प्रतिशत है। वहीं पांच सालों की एफडी पर आपको 5.75 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock
केनरा बैंक में आपको एक साल की एफडी पर 5.30 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। तीन साल की अवधि पर ये ब्याज दर 5.70 प्रतिशत है। वहीं 5 साल की अवधि के लिए एफडी कराने पर आपको 5.75 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।

4 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock
अगर आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1 साल की अवधि के लिए एफडी कराते हैं। ऐसे में आपको उस पर 5.20 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। 3 साल की एफडी कराने पर आपको 5.35 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। वहीं पांच सालों की अवधि पर ये इंटरेस्ट रेट 5.60 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bank FD Rates - फोटो : istock
पंजाब नेशनल बैंक में भी एफडी कराने पर आपको आकर्षक ब्याज दर मिल रही है। अगर आप पंजाब नेशनल बैंक में एक साल की अवधि के लिए एफडी कराते हैं। ऐसे में आपको 5.20 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। 3 सालों की एफडी पर आपको 5.30 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। वहीं पांच सालों की एफडी पर आपको 5.50 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें