Diwali LED Lights Disposal Guide: रोशनी और उत्साह का पर्व दिवाली बीत चुका है, और घरों में सजावट के लिए लाई गई रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स और झालरें अब बक्से में सिमटने लगी हैं। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी कई घरों में इस्तेमाल के दौरान झालरें या तो जल चुकी हैं या खराब हो चुकी हैं। अक्सर लोग इन जली हुई और खराब लाइट्स को या तो कूड़ेदान में फेंक देते हैं या इधर-उधर डंप कर देते हैं, जो पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक होता है।
इलेक्ट्रॉनिक कचरा यानी ई-वेस्ट हमारे स्वास्थ्य और प्रकृति दोनों को भारी नुकसान पहुंचाता है। अगर आपके घर में भी इस बार ऐसी ही खराब झालरें निकली हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय कुछ बेहतरीन और स्मार्ट तरीकों से दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि खराब लाइट्स का सही निस्तारण और उपयोग कैसे किया जा सकता है।